दुमका, मई 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के पी.जी. कार्यालय में शनिवार को कार्यरत स्वर्गीय महेन्द्र सोरेन के आकस्मिक निधन पर विश्वविद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर अकादमिक भवन के इतिहास क्लास रूम में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की एक शोक सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वर्गीय सोरेन के सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व के साथ-साथ उनकी कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका निधन विश्वविद्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। यह भी पढ़ें- पीजी कार्यालय में कार्यरत कर्मी के निधन पर विश्वविद्यालय में शोक सभा उन्होंने हमेशा अपने दायि...