दरभंगा, मार्च 10 -- दरभंगा। लनामिवि के पीजी इतिहास विभाग, पीजी एनएसएस इकाई व डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 14 मार्च को विश्वविद्यालय इतिहास विभाग में 'विकसित भारत- 2047 और महिला शक्ति' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उक्त संगोष्ठी की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें एनएसएस समन्वयक डॉ. आरएन चौरसिया, फाउंडेशन के सचिव मुकेश कुमार झा, वरीय शिक्षक डॉ. नैयर आजम एवं डॉ. अमिर अली खान, संगोष्ठी संयोजक डॉ. मनीष कुमार, विभागीय शिक्षक डॉ. अमिताभ कुमार एवं डॉ. ज्योति प्रभा, पीओ डॉ. सोनू राम शंकर, मुकेश कुमार एवं राहुल राज थे। डॉ. अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि संगोष्ठी में मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. पुनीता झा मुख्य अतिथि तथा स...