नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। सत्य निकेतन में हुए पीजी हादसे के बाद से छात्रों के लिए सुरक्षित आवास की कवायद तेज हो गई है। दिल्ली विश्वविद्यालय ने पीजी आवास की संभावनाएं तलाशने के लिए विशेष कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों के आसपास पीजी आवास की संभावनाओं का पता लगाएगी। दिल्ली विश्वविद्यालय जारी अधिसूचना के मुताबिक यह कमेटी अलग-अलग स्थलों का दौरा करेगी और वहां मौजूद स्ट्रक्चर, इंफ्रास्ट्रक्चर, सुविधाएं व अन्य बातों का जायजा लेगी। कमेटी संबंधित वैधानिक निकायों से जरूरी मंजूरी और अनापत्ति मिलने की स्थिति की भी जांच करेगी। डीयू के साउथ दिल्ली कैंपस की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी को इस कमेटी का प्रमुख बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: स्मार्ट सिटी में घोषित चालीस जर्जर भवन नहीं तोड़े गए प्रॉक्टर प्रो. मन...