पूर्णिया, सितम्बर 29 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र शिवम कुमार का प्रतिष्ठित पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) में डिप्लोमा ट्रेनी (सिविल) के पद पर चयन हुआ है। सत्र 2023-2026 के छात्र शिवम कुमार ने 12 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर यह उपलब्धि हासिल की है। शिवम कुमार कृष्णानंद कुमार के पुत्र हैं। शिवम की सफलता पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. मूनिम लतीफी ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप कुमार ने कहा कि शिवम का चयन विभाग और संस्थान के लिए गौरव का विषय है। वहीं प्रशिक्ष...