लखनऊ, मई 4 -- मुख्य सचिव एसपी गोयल ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा प्रस्तावित पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) लिखित परीक्षा-2022 को नकलविहीन व पारदर्शी कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोमवार को तैयारियों की समीक्षा की और केंद्र बनाए गए जिलों के डीएम को सावधानी बरतने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- पीजीटी लिखित परीक्षा नकलविहीन व पारदर्शी कराएं: मुख्य सचिवतैयारी की समीक्षा मुख्य सचिव ने कहा कि डीएम अपने नेतृत्व में समयबद्ध व सुव्यवस्थित तैयारियां सुनिश्चित करें तथा पूर्व में आयोजित परीक्षाओं में यदि कोई कमी रह गई हो, तो उसे किसी भी स्थिति में दोहराया न जाए। परीक्षा से संबंधित सभी जरूरी तैनाती की जाए, जिसमें नोडल अधिकारी (परीक्षा), नोडल अधिकारी (सुरक्षा), सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाएं। कोषागार से जुड़ी व्यवस्थाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.