बस्ती, मई 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार को सम्पन्न हो गई। दो दिनों तक चली परीक्षा जिले के कुल 24 केन्द्रों पर आयोजित हुई। दोनों दिनों में हुई कुल चार पॉलियों में 32 हजार 72 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 15487 ने परीक्षा दी, जबकि 16585 ने पेपर छोड़ दिया। इस तरह पंजीकृत कुल अभ्यर्थियों में से परीक्षा देने वालों से अधिक संख्या परीक्षा छोड़ने वालों की रही। परीक्षा दूसरे दिन रविवार को दोनों पॉली में कुल 16 हजार 432 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 8649 ने परीक्षा दी, जबकि 7781 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। एसडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एएसपी श्यामकांत, सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीएम ने बत...