आजमगढ़, मई 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को प्रवक्ता (पीजीटी) की दो पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 11028 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 4388 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 6615 परीक्षार्थियों ने सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा दो पालियों में हुई। प्रशासन की ओर से नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- पीजीटी परीक्षा के पहले दिन 65 प्रतिशत रहे गैरहाजिरपरीक्षा की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा दो दिवसीय प्रवक्ता (पीजीटी) परीक्षा शनिवार को दो पालियों में हुई। पहले दिन परीक्षा शुरू होने से पहले सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। जांच के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया ग...