मुरादाबाद, अगस्त 22 -- उप श्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम पीपली, तहसील बिलारी में अनुबंध के आधार पर 01 गेस्ट फैकल्टी कम्प्यूटर शिक्षक (पीजीटी) के चयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी सुश्री मृणाली अविनाश जोशी की अध्यक्षता में चयन समिति का गठन किया है। उन्होंने बताया कि कम्प्यूटर शिक्षक (पीजीटी) के चयन हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त निर्धारित थी। अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या कम होने के दृष्टिगत सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त कर आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...