आरा, जुलाई 12 -- -विवि स्नातकोत्तर शिक्षक संघ ने कुलपति को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर शिक्षक संघ (पीजीटीए) ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों और छात्र हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान की मांग कुलपति प्रो शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी से की है। संघ ने इसे लेकर कुलपति को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा है। संघ के अध्यक्ष डॉ अमित कुमार, सचिव डॉ आमिर महमूद, उपाध्यक्ष डॉ रमेश कुमार, उपाध्यक्ष डॉ ट्विंकल केसरी, संयुक्त सचिव डॉ किरण शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ रामधनी राम, कार्यकारिणी सदस्य डॉ फौजिया रहमान, डॉ अंकिता मिश्रा, डॉ प्रियंका पाठक, डॉ कुमारी प्रीतिका, डॉ मनीष कुमार, डॉ चिन्टू, डॉ शैलजा सिंह ने शिक्षकों का प्रत्येक माह नियमित वेतन भुगतान एवं समयबद्ध भुग...