बलरामपुर, दिसम्बर 7 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। तराई क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटी डॉ नवरिन परवीन ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में उन्हें उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने एमबीबीएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन और कॉलेज में तीसरी रैंक प्राप्त करने पर टैबलेट एवं 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया था। डॉ नवरिन ने पीजीआई लखनऊ में एमडी फिजिशियन में प्रवेश पाकर बलरामपुर जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने एरा मेडिकल कॉलेज लखनऊ से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर यह उपलब्धि हासिल की है। इसको लेकर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.