लखनऊ, फरवरी 14 -- पीजीआई रोड पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे ट्रैफिक जाम से स्थिति बिगड़ गई। रायबरेली रोड स्थित पीजीआई से वृंदावन गेट तक गाड़ियों का दबाव बढ़ा तो एक लेन पर आधा किलोमीटर तक गाड़ियों की कतारें लग गई। देखते ही देखते सड़क जाम से जकड़ गई। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर कोई ट्रैफिक कर्मी नजर नहीं आया। मरीज से लेकर बाराती और आम लोगों से लेकर एंबुलेंस तक भी जाम में रेंगती रही। कई रोडवेज बसें और निजी बसें जाम में फंसे रहने से अस्पताल जा रहे मरीज, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोग और स्थानीय व्यापारी बेहाल होकर जाम से जंग लड़ते नजर आए। स्थानीय लोग बताते हैं कि पीजीआई गेट के पास लगे ट्रैफिक सिग्नल लंबे समय से बंद पड़े हैं। मेडिकल मार्केट के सामने अवैध पार्किंग, सड़क किनारे खड़े ऑटो व ई-रिक्शा और फुटपाथ तक घेर चुके ठेले वालों की वजह ...