लखनऊ, मई 15 -- पीजीआई में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नियमित शिक्षक भर्ती प्रक्रिया व परिणाम घोषित करने में लेटलतीफी और बैकलॉग भर्ती परिणाम पहले घोषित करने पर फैकल्टी फोरम ने तीखा विरोध जताया है।

फैकल्टी फोरम का विरोध फोरम ने संस्थान प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चेतावनी दी है कि यदि 15 जून 2026 तक नियमित भर्ती का परिणाम घोषित नहीं किया गया तो फैकल्टी सदस्य आन्दोलन करने को मजबूर होंगे। शुक्रवार को फैकल्टी फोरम ने तीन पेज का ज्ञापन निदेशक डॉ. आरके धीमान को भेजा है। फैकल्टी फोरम के अध्यक्ष डॉ. मोहन गुर्जर और सचिव डॉ. विवेक सिंह ने पत्र में वरिष्ठता (सीनियरिटी) विवाद की आशंका जाहिर की।

भर्ती प्रक्रिया में लेटलतीफी पत्र में कहा गया है कि आठ अगस्त 2025 को संस्थान ने विभिन्न विभागों में करीब 200 नियमित फ...