लखनऊ, मई 18 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के संजय पीजीआई के एलटीयू वार्ड में भर्ती कैंसर मरीज का सोमवार भोर गला कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने मामले को शुरुआती जांच में आत्महत्या मान रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बस्ती निवासी मुस्ताक अली (61) पिछले एक माह से पीजीआई में भर्ती थे। उन्हें लिवर कैंसर था। सितंबर में ऑपरेशन भी हुआ था। इस बार उन्हें 21 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बगल के मरीज ने उन्हें गंभीर हालत में देखा। यह भी पढ़ें- लखनऊ पीजीआई में मरीज का गला रेता शव मिला, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस इसके बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक पौन...