लखनऊ, सितम्बर 5 -- पीजीआई में घुटने के अहसनीय दर्द (ऑस्टियो आर्थराइटिस) से पीड़ित रोगियों को बिना ऑपरेशन दर्द से राहत मिलेगी। एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के शारीरिक औषधि एवं पुनर्वास (पीएमआर) विभाग ने घुटने के दर्द रोगियों के लिये आधुनिक कूल्ड रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (कूल्ड आरएफए) तकनीक से उपचार शुरू किया है। एपेक्स ट्रामा सेंटर के फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन के प्रमुख डॉ. सिद्धार्थ राय के मुताबिक लखनऊ की 64 वर्षीय शांता देवी लंबे समय से घुटनों के दर्द (ऑस्टियोआर्थराइटिस) से पीड़ित थीं। चलना-फिरना और सीढ़ियां चढ़ना दूभर हो गया था। डॉक्टरों ने उन्हें घुटना बदलवाने (नी-रिप्लेसमेंट) की सलाह दी थी, लेकिन वे बड़े ऑपरेशन से डर रही थीं। पीजीआई में बिना सर्जरी कूल्ड आरएफए तकनीक से उनका इलाज किया। यह बुजुर्ग बिना सर्जरी के सामान्य जीवन जी रही हैं。 ...