लखनऊ, अप्रैल 23 -- अचानक तबीयत बिगड़ने पर गुरुवार को पीजीआई की इमरजेंसी पहुंचे 20 वर्षीय युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने संदिग्ध लगने पर पोस्टमार्टम कराने का कहा, लेकिन परिजन तैयार नहीं थे। दोनों के बीच बहस होने लगी। सुरक्षा कर्मियों के आने पर गहमागहमी बढ़ गई। परिजनों का आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाकर शांत कराया। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है। गोसाईंगंज के पड़ेहरा निवासी किसान अजय पांडेय का 20 वर्षीय बेटा दिव्यांशु पांडेय गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मोहनलालगंज स्थित अपने ननिहाल गया था। यह भी पढ़ें- नैनीजोर बिहार घाट पर गंगा में डूबने से युवक की म...