लखनऊ, मई 9 -- रीढ़ की गंभीर चोट के इलाज के लिए अब मरीजों को दिल्ली या मुंबई के बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में पहली बार अत्याधुनिक ओ-आर्म तकनीक की मदद से रीढ़ की सफल सर्जरी की गई है। इस नई तकनीक से ऑपरेशन अधिक सटीक, सुरक्षित और कम दर्द वाला हो गया है। खास बात यह है कि निजी अस्पतालों की तुलना में यहां इलाज काफी कम खर्च में उपलब्ध होगा। कानपुर के 32 वर्षीय युवक की यह सर्जरी की गई। फैक्ट्री में काम के दौरान गिरने से उसकी रीढ़ की हड्डी के डी-10 हिस्से में गंभीर फ्रैक्चर हो गया था। एपेक्स ट्रॉमा सेंटर के प्रमुख डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ. आशुतोष कुमार और उनकी टीम ने ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया।
ऑपरेशन की प्रक्रिया डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि ओ-आर्म तकनीक की मदद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.