लखनऊ, अप्रैल 11 -- पीजीआई फैकल्टी फोरम के दो दिवसीय चुनाव में नई कार्यकारिणी चुनी गई। सीसीएम के डॉ. मोहन गुर्जर को फैकल्टी फोरम का अध्यक्ष व रेडियोडायग्नोसिस विभाग के डॉ. विवेक सिंह को सचिव, पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के डॉ. विजय दत्त उपाध्याय को कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में डॉ. प्रभाकर मिश्रा,डॉ. रुद्राशीष हलदर,डॉ. पुनीता लाल, डॉ. नवीन गर्ग, डॉ. रचना अग्रवाल व डॉ. अनंत मेहरोत्रा को चुना गया। चुनाव में 141 संकाय सदस्यों ने वोट डाले। मतगणना में एक वोट अमान्य घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी डॉ. उत्तम सिंह ने औपचारिक रूप से परिणाम की घोषणा की। संस्थान निदेशक डॉ. आरके धीमन ने नव निर्वाचित टीम को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि टीम संस्थान के बहुमुखी विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

हिंदी हिन्दु...