लखनऊ, मई 16 -- पीजीआई के डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों ने शनिवार को वैश्विक ईंधन संकट के चलते पेट्रोलियम उत्पादों की बचत को लेकर परिसर में साइकिल के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिये साइक्लोथॉन का आयोजन किया। यह भी पढ़ें- साइकिल पर IPS! जयपुर पुलिस ने PM मोदी की अपील को यूं किया साकारसाइक्लोथॉन का आयोजन संस्थान निदेशक डॉ. आरके धीमन, सीएमएस डॉ. देवेंद्र गुप्ता, डीन डॉ. शालीन कुमार, नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. नारायण प्रसाद के नेतृत्व में साइकिल रैली प्रशासनिक ब्लॉक से पुरानी ओपीडी होते हुए संस्थान के गेट नंबर दो, ईएमआरटीसी, एडवांस डायबिटिक सेंटर, पीएमएसएसवाई से वापस प्रशासनिक ब्लॉक में समाप्त हुई। निदेशक ने डॉक्टरों,रेजिडेंट समेत सभी संवर्ग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों से संस्थान परिसर के भीतर कम दूरी के आवागमन के लिए कार व बाइक के उपयोग को...