लखनऊ, अप्रैल 9 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता पीजीआई के इंडोक्राइन सर्जरी विभाग के डॉ. ज्ञान चंद ने हाइपोथायरॉइडिज्म से पीड़ित हरदोई के 25 वर्षीय जूनियर इंजीनियर का जटिल ऑपरेशन रोबोट से किया है। डॉ. ज्ञान ने बताया कि रोगी को 18 वर्ष से गर्दन में सूजन थी। सूजन लगातार बढ़ने से थायराइड ग्रंथि बड़ी हो गई थी। थायरॉयड का वजन 149 ग्राम हो गया था। अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन में बड़े मल्टीनोड्यूलर गॉइटर, रेट्रोस्टर्नल विस्तार व लिम्फोसाइटिक थायरॉयडाइटिस की पुष्टि हुई। इस जटिल ऑपरेशन को रोबोटिक टोटल थायरॉयडेक्टॉमी (बाबा एप्रोच ) से ऑपरेशन किया। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन ने डॉ. ज्ञान चंद और टीम को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.