लखनऊ, अप्रैल 13 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। पीजीआई ने प्रदेश का पहला ह्दय प्रत्यारोपण कर एक और उपलब्धि अपने नाम की। संस्थान के तीन विभाग के डॉक्टरों ने दिल की मांस पेशियों की गंभीर बीमारी से पीड़ित 43 वर्षीय महिला का सफल ह्दय प्रत्यारोपण किया है। दिल्ली में एक ब्रेन डेड रोगी के परिजनों ने हृदय, लिवर और गुर्दे दान किए थे। लिवर और दो गुर्दे का प्रत्यारोपण दिल्ली में ही किया गया। वहीं हृदय को विशेष एयर एम्बुलेंस से रविवार की सुबह लखनऊ एयरपोर्ट लाया गया। प्रशासन और यातायात पुलिस की निगरानी बनाए गए ग्रीन कारिडोर की मदद से सोटो की गाड़ी ने ह्दय को लेकर रविवार सुबह नौ पीजीआई के ऑपरेशन थियेटर पहुंचाया। पहले से तैयार डॉक्टरों की टीम ने महिला को सफल ह्दय प्रत्यारोपण किया। आईसीयू में भर्ती महिला की सेहत में सुधार है। महिला दिल की मांसपेशियों की गंभ...