लखनऊ, जून 20 -- पीजीआई के पीडियाट्रिक सर्जिकल सुपर स्पेशियलिटी विभाग के डॉक्टरों ने दो बच्चों में दुर्लभ और जटिल कैंसर का सफल ऑपरेशन कर नई जिंदगी दी है। दोनों बच्चों के ठीक होने पर छुट्टी कर दी गई है। हालांकि डॉक्टर नियमित फॉलोअप पर बुला रहे हैं। ये जटिल ऑपरेशन पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार ने निर्देशन में किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमान ने ऑपरेशन करने वाली डॉक्टरों की टीम को बधाई दी है। पहला केस-

पहला मामला डॉ. बसंत कुमार ने बताया कि अयोध्या निवासी 10 माह के बच्चे के पेट में लगातार गांठ बढ़ रही थी। जांच में हेपेटोब्लास्टोमा नामक लिवर के दुर्लभ कैंसर की पुष्टि हुई। ट्यूमर ने बच्चे के लिवर के 70 प्रतिशत से अधिक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया था। ट्यूमर मुख्य रक्त वाहिका (आईवीसी) के बेहद करीब था। पहले ...