लखनऊ, जून 26 -- साइबर ठगों ने एसजीपीजीआई के वरिष्ठ डॉक्टर को बातों में उलझाकर ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठग लिया। वहीं, सुशांत गोल्फ सिटी में रिटायर रेलकर्मी के मोबाइल को हैक करके एक लाख रुपये ठग लिए। पीजीआई के इमरजेंसी विभाग में कार्यरत डॉ. यशस्वी तरफदार ने पीजीआई पुलिस को तहरीर दी कि 13 मई की शाम करीब साढ़े पांच बजे ऑनलाइन शॉपिंग के संबंध में उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने उन्हें पहले अपनी बातों में फंसाया। फिर विश्वास में लेकर कई अलग बैंक खातों में कई बार रुपए ट्रांसफर करवा लिए। कुछ देर बाद खाते से रुपए निकलने की जानकारी उन्हें हुई तो ठगी का अहसास हुआ। यह भी पढ़ें- लिंक खोलते ही क्रेडिट कार्ड से सवा दो लाख उड़े पीजीआई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ट्रांजेक्शन में इस्तेमाल हुए बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और अन्य तकनीकी साक्ष्य...