पीजीआई के डॉक्टरों ने बच्चे की सांस नली में 20 दिन से फंसी मूंगफली निकाली
लखनऊ, मई 18 -- पीजीआई के डॉक्टरों ने 15 महीने के बच्चे की सांस नली में 20 दिन से फंसी मूंगफली को सफलतापूर्वक बाहर निकाला है। सही इलाज न मिलने से बच्चा तेज खांसी, बार-बार बुखार और सांस लेने की गंभीर तकलीफ से तड़प रहा था। पीजीआई के डॉक्टरों ने इमरजेंसी ब्रोंकोस्कोपी से बच्चे बड़ी राहत दी। पीजीआई के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बसंत कुमार ने बताया कि ये बच्चा जौनपुर का है। परिजनों ने बताया कि बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने पर स्थानीय डॉक्टरों से इलाज करवा रहे थे। वह खांसी व बुखार की दवाइयां दे रहे थे, लेकिन सांस नली में फंसी मूंगफली का पता नहीं चल पाया। मासूम की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने बच्चे को पीजीआई रेफर किया।
बच्चे की स्थिति डॉक्टरों को जांच में बच्चे के सांस नली में कुछ फंसे होने का पता चला। बच्चे हालत देखते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.