लखनऊ, मार्च 15 -- लखनऊ। प्रदेश में अंगदान और प्रत्यारोपण को बढ़ावा देने में योगदान के लिए सोटो यूपी के संयुक्त निदेशक व पीजीआई के एमएस डॉ. राजेश हर्षवर्धन को सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन और पीजीआई चंडीगढ़ की ओर से अंगदान पर आयोजित कार्याशाला में ये सम्मान मिला। समारोह में निदेशक डॉ. विवेक लाल, रोटो के नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कौशल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अमरजीत कौर और नोटो के निदेशक डॉ. अनिल कुमार उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.