लखनऊ, मई 6 -- पीजीआई कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य चुनाव अधिकारी टीएस नेगी ने बुधवार को शपथ दिलायी। नई कार्यकारिणी में महासंघ के अध्यक्ष धर्मेश कुमार, महामंत्री सीमा शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार, उपाध्यक्ष मंजुलता यादव, डॉ. नीलमणि तिवारी, संयुक्त मंत्री सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, संगठन मंत्री डॉ. अंकिता पांडेय, कार्यालय मंत्री बृजभूषण यादव और प्रचार मंत्री सुनील रूपेश सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। शपथ ग्रहण के बाद महासंघ के अध्यक्ष धर्मेश ने कहा कि कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। मानकीकरण लागू होने से उत्पन्न समस्याओं को दूर करने, कर्मचारियों को इमरजेंसी में बेड आरक्षित करने, ओपीडी में जल्द डॉक्टर की सलाह समेत दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। समारोह में संस्था...