लखनऊ, अप्रैल 19 -- लखनऊ। पीजीआई कर्मचारी महासंघ के चुनाव का बिगुल बज चुका है। महासंघ का चुनाव 24 अप्रैल को होगा। कार्यकारिणी में 10 पदों पर मतदान होगा। दो हजार से अधिक कर्मचारी मतदान में भाग लेंगे। अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए पांच उम्मीदवार, उपाध्यक्ष के एक पद पर तीन प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। महामंत्री के पद के लिए तीन, संयुक्त मंत्री के पद पर चार और कोषाध्यक्ष के पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। कार्यकारिणी के छह सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। नामांकन प्रक्रिया 17 अप्रैल को पूरी हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...