लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ। पीजीआई, लोहिया संस्थान, कैंसर संस्थान और केजीएमयू गुरुवार को पूरी तरह बंद रहेंगे। केजीएमयू शुक्रवार को खुला रहेगा जबकि रामनवमी पर शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने के मद्देनजर पीजीआई और लोहिया संस्थान में शुक्रवार को नए रोगी नहीं देखे जाएंगे। पूर्व निर्धारित ऑपरेशन यथावत होंगे। 24 घंटे लैब और इमरजेंसी चालू रहेगी। सिर्फ पहले से बुलाए गए पुराने रोगियों को डॉक्टर देखेंगे। वहीं सभी सरकारी अस्पतालों में गुरुवार और शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक ओपीडी चलेगी। जबकि इमरजेंसी सेवाएं पूर्व की तरह 24 घंटे संचालित होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...