लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता पीजीआई और लोहिया संस्थान का नेत्र रोग विभाग इसी वर्ष कार्निया प्रत्यारोपण शुरू करेगा। दोनों संस्थानों ने इसकी तकनीकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। चोट एवं केमिकल अटैक आदि से जाने वाली आंखों की रोशनी अब दोबारा लौट सकेगी। लखनऊ में सिर्फ केजीएमयू में ही कार्निया प्रत्यारोपण हो रहा है। शासन ने प्रदेश के 10 मेडिकल कॉलेजों में कार्निया प्रत्यारोपण शुरू करने के लिये सोटो के संयुक्त निदेशक व पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश हर्षवर्धन के नेतृत्व में विशेष टास्क फोर्स बनाई है।लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि करीब तीन माह में कार्निया प्रत्यारोपण शुरू होने की उम्मीद है। पीजीआई नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विकास कनौजिया ने बताया कि संस्थान में कार्निया प्रत्यारोपण इसी वर्ष शुरू किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.