इटावा औरैया, जुलाई 1 -- इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर विचारपुरा गांव के सामने एक निजी स्लीपर बस में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार सात यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां सभी का उपचार किया गया। हमीरपुर से दिल्ली जा रही निजी स्लीपर बस विचारपुरा गांव के सामने पहुंची थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे यात्री अपनी सीटों से उछल पड़े और कई लोग घायल हो गए। यह भी पढ़ें- राजस्थान में धू-धूकर जली टूरिस्ट बस, जिंदा जल गए 7 लोग; 37 तीर्थयात्री सवार थे बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्...