महाराजगंज, अप्रैल 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली क्षेत्र के घुघली-कप्तानगंज मार्ग स्थित मंगलपुर पटखौली ढाले के समीप मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। बाइक सवार दंपति को पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक के पीछे बैठी महिला बुरी तरह घायल हो गई। सीएचसी घुघली से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम मठिया निवासी चंद्रेश्वर प्रजापति बाइक से अपनी पत्नी पुनीता (29) को लेकर रिश्तेदारी में गया था। मंगलवार दोपहर में वे दोनों रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। इसी बीच मंगलपुर पटखौली ढाले के पास पीछे से आ रही कार से उसे जोरदार ठोकर लग गई। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। वह सड़क पर ही अचेत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने...