जयपुर, नवम्बर 3 -- जयपुर की सड़कों पर रविवार रात वह मंजर देखने को मिला, जिसे याद करके रूह कांप उठती है। शहर के व्यस्त इलाके सीकर रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर ने एक के बाद एक 17 गाड़ियों को रौंद डाला। चारों तरफ बस धुआं, टूटे वाहनों का मलबा और चीख-पुकार थी। लोगों की आंखों के सामने पलभर में 13 जिंदगियां खत्म हो गईं। किसी का सिर फट गया, किसी का पैर कट गया, तो किसी का शरीर टुकड़ों में बिखर गया। हादसे की यह तस्वीरें इंसानियत को झकझोर देने वाली हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि डंपर ड्राइवर नशे में था। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और ताबड़तोड़ 17 वाहनों को कुचल डाला। सड़क पर खड़ी कारें, बाइक, ऑटो-सब उसकी चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि डंपर इतनी रफ्तार में था कि ब्रेक लगने का नाम ही नहीं ले रहा था। रिक्शा ड्राइव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.