सहारनपुर, सितम्बर 18 -- Saharanpur News: सहारनपुर जिले में साखन नहर में तीन दिन पहले मिले 20 वर्षीय युवती के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। युवती का नाम ज्योति था। उसका पड़ोस में रहने वाले मोहित से प्रेम-प्रसंग था। आरोपी ने बताया कि ज्योति उसके पीछे पड़ गई थी। वह ज्योति उससे पीछा छुड़ाकर अपने भाई की साली से शादी करना चाहता था, इसलिए ज्योति की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मोहित ने अपनी मां ओमवती को घटना की जानकारी दी और दोनों ने मिलकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। लेकिन सूखी नजर ने अपराध से अपराध उठा दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 15 सितंबर की रात करीब ढाई बजे मोहित ने ज्योति को फोन कर घर की छत पर बुलाया था। उसने ज्योति का मोबाइल बंद कर दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके ब...