प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 9 -- देल्हूपुर। स्थानीय कस्बे में सोमवार रात चोर सराफा की दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर घुसे और करीब पांच हजार रुपये का सामान समेट ले गए। दुकानदार मनोज सोनी मंगलवार सुबह दस बजे आया तो सामान बिखरा देख अवाक रह गया। मनोज ने बताया कि रात में वह कीमती सामन लेकर चला गया था। छोटे जेवर अंदर रखे थे। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का निरीक्षण किया। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...