मेरठ, अप्रैल 4 -- फलावदा थाना क्षेत्र के कस्बा मोहल्ला पछाली पट्टी निवासी युवती ने मोहल्ले के ही युवक पर पीछा करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए थाना फलावदा में तहरीर दी है। पीड़िता ने बताया कि वह प्रतिदिन लाइब्रेरी जाती है। गुरुवार शाम लगभग करीब छह बजे मोहल्ला निवासी अरुण पुत्र पूरन पीड़िता का पीछा करता है। आरोप है कि उक्त युवक पिछले कई दिनों से लगातार परेशान करता है तथा विरोध करने पर गाली-गलौज करता है। इस संबंध में आरोपी के परिजनों से भी शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने कोई ठोस कदम उठाने के बजाय उसे ही उल्टा समझाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने बताया विविध करवाई करके मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...