पीछा कर पुलिस ने कार से 306 लीटर अंग्रेजी शराब किया बरामद
मोतिहारी, जून 24 -- पीपराकोठी। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कार से 306.3 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
सूचना और कार्रवाई थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक सिल्वर रंग की कार कोटवा से पीपराकोठी की ओर अंग्रेजी शराब लेकर आ रही है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस ने वाहन का पीछा शुरू किया। पुलिस को देख चालक तेज गति से भागने लगा। पीछा करने के दौरान बंगरी स्थित कचरा प्रबंधन इकाई के समीप चालक कार छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान कार से रॉयल स्टेज व्हिस्की (750 एमएल) की 200 बोतल, रॉयल ग्रीन व्हिस्की (375 एमएल) की 400 बोतल तथा रॉयल ग्रीन व्हिस्की (180 एमएल) की 35 बोतल बरामद की गई। कुल बरामद शराब की मात्रा 306.3 लीटर बताई गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.