फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 25 -- नवाबगंज। प्रभारी निरीक्षक, पुलिस टीम के साथ शुक्रवार की शाम वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक ट्रैक्टर पर डीजे लगा हुआ था और इसमेें सवारियां बैठीं थी। जब इधर से गुजरा तो इसे रोकने का पुलिस टीम ने प्रयास किया। चालक ने ट्रैक्टर को भगा दिया इस पर पुलिस ने पीछा कर सिरमौरा बांगर गांव के पास ट्रैक्टर को रोक लिया। इसका चालान किया गया। हिदायत दी गयी कि ट्रैक्टर में सवारियां बैठाकर न चलें नहीं तो कड़ी कार्रवाई कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...