वार्ता, मार्च 4 -- घरेलू इस्तेमाल के लिए नदी से रेत निकाल रहे एक युवक की कथित तौर पर मध्य प्रदेश के दो पुलिसकर्मियों द्वारा की गई हत्या के मामले ने छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने इस मामले में दोनों पुलिसकर्मियों और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) दीपक झा ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना एमसीबी जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पसौरी में बरने नदी के किनारे की है। मृतक की पहचान ग्राम पसौरी निवासी सोनू चक्रधारी के रूप में हुई है।नदी से रेत निकालने से जुड़ा है मामला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनू चक्रधारी अपने घरेलू कामकाज के लिए नदी से रेत निकाल रहा था। उसी दौरान मध्य प्रदेश के शहडोल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.