नई दिल्ली, फरवरी 18 -- Silver rate prediction: इस साल की शुरुआत में रिकॉर्ड तेजी से चांदी ने हर किसी को चौंका दिया था। जनवरी के अंत में चांदी ने पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को पार किया था। हालांकि, इसके बाद चांदी की कीमतों में तेज गिरावट आई और अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि क्या मार्च के महीने में चांदी की चाल कैसी रहेगी। आइए जान लेते हैं एक्सपर्ट के अनुमान2 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज(MCX) पर 29 जनवरी को चांदी ने Rs.4,20,000 प्रति किलो का सर्वकालिक उच्च स्तर बनाया था। वहां से कीमतों में करीब 46% की गिरावट आ चुकी है और भाव लगभग Rs.2 लाख तक फिसल चुके हैं। हालांकि, इतनी बड़ी गिरावट के बावजूद विशेषज्ञ मानते हैं कि लॉन्ग टर्म में चांदी मजबूत रहने वाली है। लगातार सप्लाई घाटा, सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और इ...