प्रयागराज, जनवरी 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने ट्रैक नवीनीकरण के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की है। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व और वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम अरुण कुमार के मार्गदर्शन में पीक्यूआरएस तकनीक से मात्र 5.5 घंटे के ट्रैफिक बंद में 56 पैनल (706 मीटर) ट्रैक नवीनीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। यह कार्य करछना-प्रयागराज छिवकी अप लाइन पर किया गया, जिससे पूर्व का 48 पैनल का रिकॉर्ड टूट गया और उत्तर मध्य रेलवे का नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...