हरदोई, दिसम्बर 14 -- हरदोई। प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचन की प्रक्रिया के अंतर्गत प्रदेश भाजपा कार्यालय, लखनऊ में नामांकन उपरांत भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। भाजपा अवध क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा तथा पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री को राष्ट्रीय एवं प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद का निर्विरोध सदस्य निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। निर्विरोध निर्वाचन को संगठन में दोनों नेताओं की सक्रिय भूमिका, संगठनात्मक अनुभव और पार्टी के प्रति निष्ठा का परिणाम माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.