धनबाद, जून 9 -- पीके राय मेमोरियल कॉलेज में लंबे समय से लंबित चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएससी-बीएड कोर्स शुरू होने का रास्ता अब साफ होता दिख रहा है। कॉलेज को फायर एनओसी मिलने की बाधा दूर हो गई है। अब यहां 2027-28 शैक्षणिक सत्र से इस कोर्स की शुरुआत होने की संभावना है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने क्लस्टरिंग सिस्टम के तहत कॉलेज को कोर्स संचालन की मंजूरी दे दी है। प्रारंभिक चरण में 100 विद्यार्थियों का नामांकन लिया जाएगा। बता दें कि वर्ष 2022 में कॉलेज का चयन इस कोर्स के पायलट प्रोजेक्ट के लिए किया गया था, लेकिन संकरे एप्रोच रोड के कारण अग्निशमन विभाग ने फायर एनओसी जारी नहीं किया था। अब आईआईटी आईएसएम द्वारा लगभग 10 फीट चौड़ा रास्ता उपलब्ध कराए जाने से कॉलेज का एप्रोच रोड 20 फीट से अधिक चौड़ा हो गया है, जिससे फायर एनओसी मिलने का मार्ग प्रशस...