धनबाद, जून 26 -- धनबाद। पीके राय मेमोरियल कॉलेज धनबाद राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दो की ओर से गुरुवार को नशा मुक्त सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ शर्मिला कुमारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने नशे के दुष्प्रभावों तथा समाज पर इसके पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के विषय में विस्तार से चर्चा की। जागरूकता संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। मौके पर स्वयंसेवक इरशाद हुसैन, क्षितिज कुमार सिन्हा, अंजलि कुमारी, योगेश कुमार महतो, शेख तौफीक, स्मृति, स्नेहा समेत अन्य सक्रिय रहे। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान कार्यक्रम यह भी पढ़ें- नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया यह भी पढ़ें- मादक पदार्थों के दुरुपयोग और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का समापन

हिंदी हिन्दुस्...