बरेली, जून 23 -- बरेली। बैंक कर्मचारियों के 13वें द्विपक्षीय वेतन समझौते की तैयारी शुरू हो गई है। यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन यूपी के महामंत्री और यूनाइटेड फोरम बरेली के अध्यक्ष पीके माहेश्वरी को एआईबीईए की ओर से उत्तर प्रदेश का मांग पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में बैंक यूनियन की ओर से सर्कुलर भी जारी किया गया है। बैंक कर्मचारियों का 13वां वेतन समझौता एक नवंबर 2027 से लागू होना प्रस्तावित है। मांग पत्र में वेतनमान, पीएलआई विसंगति, पांच दिवसीय बैंकिंग, महंगाई भत्ता और सेवा शर्तों से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...