बोकारो, अक्टूबर 7 -- जरीडीह बाजार। सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत बोकारो कोलियरी डीडी माइंस में डंपर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत शिव शंकर तांती ने लंबे समय से पदोन्नति नहीं मिलने की शिकायत करते हुए परियोजना पदाधिकारी को पत्र भेजकर मामले में पहल करने का आग्रह किया है। कहा कि वे वर्ष 2001 से लगातार बोकारो कोलियरी में सेवा दे रहे हैं, लेकिन 21 वर्षों की सेवा के बावजूद अब तक उन्हें एक भी पदोन्नति नहीं मिली है। वर्तमान में वे सीटू की बोकारो कोलियरी शाखा के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने प्रबंधन पर भेदभाव किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके साथ कार्यरत कई कर्मियों को पदोन्नति का लाभ मिल चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...