सीतामढ़ी, जुलाई 12 -- विनोद कुमार सोनबरसा। कभी पीओपी रैंकिंग में निचले पायदान पर रहने वाला सोनबरसा अंचल अब पूरे बिहार में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। यह उपलब्धि अंचल प्रशासन की बेहतर कार्यशैली, नियमित मॉनिटरिंग और पूरी टीम की सामूहिक मेहनत का परिणाम मानी जा रही है।जानकारी के अनुसार, जून माह में राजस्व से जुड़े कार्यों के त्वरित निष्पादन, लंबित मामलों के निपटारे, दाखिल-खारिज, परिमार्जन तथा अन्य सेवाओं की नियमित समीक्षा की गई। कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया, जिसका सकारात्मक प्रभाव राज्यस्तरीय पीओपी रैंकिंग में देखने को मिला। इस उपलब्धि पर तत्कालीन अंचलाधिकारी अनुपम कुमार ने कहा कि यह किसी एक अधिकारी नहीं, बल्कि पूरे अंचल कार्यालय की टीम की सफलता है। यह भी पढ़ें- 70वीं बीपीएससी. परीक्षा में सफलता प्...