नई दिल्ली, अगस्त 25 -- पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने पीओके में विरोध प्रदर्शनों के नए दौर की घोषणा की है। समिति बुनियादी अधिकारों के निरंतर हनन, अपर्याप्त स्वास्थ्य सेवा व शिक्षा सुविधाओं तथा प्रदर्शनकारियों के कथित उत्पीड़न के खिलाफ अपना आंदोलन तेज करेगी। रावलकोट में हुई बैठक में समिति ने विरोध प्रदर्शनों और जन लामबंदी का नया कार्यक्रम अंतिम रूप दिया। 26 अगस्त (12 रबी-उल-अव्वल) को पूरे क्षेत्र में 'क्रांति के पैगंबर सम्मेलन' के साथ विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। धार्मिक विद्वानों से पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाओं तथा उत्पीड़न, अज्ञानता, अत्याचार और शोषण के खिलाफ उनके संघर्ष पर बोलने का आग्रह किया गया है।29 अगस्त को शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर प्रदर्शन आगे...