अयोध्या, मई 15 -- तारुन। उर्वरक वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। विकास खंड तारुन/बीकापुर क्षेत्र में सभी समितियों को निर्देशित किया गया है कि उर्वरक का वितरण 100 फीसदी पीओएस मशीन के माध्यम से ही किया जाए। किसी भी प्रकार की ढिलाई या अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। एडीओ सहकारिता अमित सिंह ने बताया कि उर्वरक स्टॉक रजिस्टर में वही मात्रा अंकित की जाए जो पीओएस मशीन में फीड की गई हो। वितरण रजिस्टर में दर्ज बिक्री और पीओएस मशीन के आंकड़ों में किसी भी प्रकार का अंतर नहीं होना चाहिए। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...