पीएस पितिज में छात्रों एवं शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा जागरुकता सत्र आयोजित
चतरा, जून 19 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डी.पी.एस.) पितिज में शुक्रवार को छात्रों एवं शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पब्लिसिस री:सोर्सेज़ में सीनियर एसोसिएट के पद पर कार्यरत निधि सिंह थीं। सत्र के दौरान निधि सिंह ने देशभर में बढ़ रहे साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग से जुड़े मामलों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों एवं शिक्षकों को इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के प्रति जागरूक किया तथा व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही भारत सरकार के साइबर क्राइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.