प्रयागराज, अगस्त 30 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड लखनऊ के निर्देश पर चतुर्थ वाहिनी पीएसी मुख्यालय धूमनगंज में 'राष्ट्रीय खेल दिवस' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को डिजिटल श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद उनके जीवन व खेल उपलब्धियों पर आधारित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र ने जवानों को खेलों के प्रति समर्पण, अनुशासन और नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया। 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' अभियान के तहत जवानों की शारीरिक दक्षता व आपसी सौहार्द बढ़ाने के लिए योगाभ्यास, 400 मीटर, 800 मीटर व 1500 मीटर दौड़ और 'पास द बॉल' जैसी खेल गतिविधियों का आयोजन हुआ। यह भी पढ़ें- भारत के गौरव थे हाकी के जादूगर ध्यानचंद: प्राचार्य समारोह में उपसेनानायक ...