पीएसी में 618 अभ्यर्थियों ने पास की शारीरिक दक्षता परीक्षा
मिर्जापुर, अक्टूबर 6 -- मिर्जापुर, संवाददाता। 39वीं वाहिनी पीएसी परिसर में आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 के तहत चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) के चौथे दिन मंगलवार को 618 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। परीक्षा में 826 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया, जबकि 208 अभ्यर्थी सफल नहीं हो सके। परीक्षा के लिए कुल 875 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें 49 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा प्रक्रिया सेनानायक नैपाल सिंह और उपसेनायक देवेंद्र सिंह की मौजूदगी में कराई गई। अधिकारियों की निगरानी में अभ्यर्थियों की दौड़ कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस फोर्स गेट से लेकर परिसर तक तैनात रही। चौथे दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने से पीएसी परिसर में सुबह से ही गहमागहमी रही। यह भी पढ़ें- अपराजिता ने तय समय से पहले पूरी की दौड़, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.